-->

#बनावटी इश्क #दर्द #बेवफाई #कुमार सागर

Header Ads

#बनावटी इश्क #दर्द #बेवफाई #कुमार सागर

Sidebar Ads

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏 बनावटी इश्क 🙏🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻


चलो  आज  सरेआम  हम  मुहब्बत   की   बोली   लगाते  हैं,

जिसका चेहरा सुंदर औ दिल काला हो, उसे अच्छा बताते हैं ।।


जिसने  दिल-ओ-जान  से  प्यार  किया  वो  बेगैरत  हो गया,

जिसका  किरदार  बनावटी, लोग  उसे  ही  सच्चा  बताते  हैं ।।


दिल-औ-जान  छोड़िए  हमनें रूह तक उनके नाम कर दिया,

अब  वो  हमें  इश्क  की दुनिया का नासमझ बच्चा बताते हैं ।।


पैसे  से  जिस्म  ही नहीं मुहब्बत भी खरीद सकते हो  सागर,

सच्चा प्यार करने वालों को ये दुनियादारी में कच्चा बताते हैं ।।

🙏🏻

                                                      ✍🏻कुमार सागर✍🏻

Under Post Ads

Share this:

Newest Post
Disqus Comments